एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) पर लाखों फैंस जान छिड़कते हैं। कई लोगों की ख्वाहिश रहती है कि 'धक-धक गर्ल' की एक झलक उन्हें देखने को मिल जाए। अपनी अदाकारी और डांस से उन्होंने करोड़ों दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है।
कोई शायद यह सोच भी नहीं सकता कि माधुरी दीक्षित जैसी खूबसूरत और सफल अदाकारा को भी कभी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा होगा। हालांकि, उनके शुरुआती दौर में उनकी शादी से जुड़ा एक किस्सा काफी चर्चा में रहा था। कौन थे वे सिंगर, जिनका नाम माधुरी संग शादी के प्रपोजल से जुड़ा था? आइए पढ़ें यह दिलचस्प कहानी।