एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रामायण (Ramayana) बॉलीवुड की इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 5 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
यश के बच्चों ने किया उनसे सवाल
इसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज से पहले, यश के बच्चे आयरा और यथार्व ने 27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर में इसे देखा। इसी के साथ ही अभिनेता ने अपना अनुभव भी शेयर किया कि बच्चों को फिल्म देखकर कैसा लगा।