एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म के तौर पर रामायण की चर्चा हो रही है। निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण का नाम बीते दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। रणबीर कपूर और यश जैसे कई फिल्मी सितारों से सजी रामायण के म्यूजिक राइट्स को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।