एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की 'रामायणम्' (Ramayana) रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म कल पूरी देश और दुनिया में रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म को लेकर चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है।
वहीं फिल्म की जहां तारीफें हो रही हैं, तो वहीं फिल्म के गानों पर भी विवाद है। फिल्म के संगीत को लेकर ए.आर. रहमान को खूब ट्रोल किया जा रहा है और इसके अलावा फिल्म के तीन गानों को कॉपी बताया जा रहा है।