एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायणम्' (Ramayana) इस वक्त खूब चर्चा में है। फिल्म रिलीज के नजदीक है, तो ऐसे में फिल्म से जुड़े गाने, पोस्टर्स और टीजर्स रिलीज हो रहे हैं। बीते दिनों ही फिल्म का एक गाना और ट्रेलर आया, जिसमें हॉलीवुड के एक गीत की झलक दिखाई दी है।
मतलब यह कि रामायण में हॉलीवुड के गाने की धुन सुनाई दी है। अब क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी, आइए आपको बताते हैं।