एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Yash) की 'रामायण' (Ramayana) 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। भारतीय महाकाव्य पर आधारित इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
दशहरे के मौके पर फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई थी और ऑडियंस से इसे अभी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। प्री-सेल्स के आठ दिनों में फिल्म ने अब तक अच्छे आंकड़े दर्ज किए हैं।