एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की 'रामायण' (Ramayana) में सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। एक्टर हमेशा से अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं।
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर भी एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जो आज दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सुनील लहरी ने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन उन्हें नितेश तिवारी और उनकी पूरी टीम की काबिलियत पर भरोसा है कि उन्होंने एक 'अच्छी' फिल्म बनाई होगी।