एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) ने हर कलाकार को रातोंरात मशहूर कर दिया था। छोटे से छोटी भूमिका निभाने वाले कलाकार आज अपने किरदार के लिए याद किए जाते हैं। इनमें से एक 'उर्मिला' भी थीं।
रामायण में लक्ष्मण की पत्नी और माता सीता की बहन उर्मिला का किरदार अंजलि व्यास (Anjali Vyas) ने निभाया था। उर्मिला के किरदार में उन्होंने ऐसी जान भरी कि आज भी अंजलि इस किरदार के लिए मशहूर हैं। 39 सालों से लाइमलाइट से दूर अंजलि आ कहां और क्या कर रही हैं, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।