एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई अभिनेता ऐसे हैं जिन्होंने अपने किरदार के लिए हैरान करने वाले ट्रांसफॉर्मेशन किए हैं। जिनमें वजन घटाना और बढ़ाना काफी कॉमन है। लेकिन अगर 1 महीने में 10 किलो वजन घटाने की बात हो तो ये बड़ी बात है। बड़े ट्रांसफॉर्मेशन करने वालों की फेहरिस्त में एक्टर राजकुमार राव का नाम भी शामिल है।
राजकुमार राव (Rajkummar Rao) 42 साल के हो गए हैं और वे अपनी फिल्मों के किरदारों के लिए खुद को पूरी तरह बदलने की कोशिशों के लिए जाने जाते हैं। किसी किरदार के लिए वजन बढ़ाने से लेकर कम समय में उसे घटाने तक, इस एक्टर ने अपने काम के लिए कई बार जबरदस्त शारीरिक बदलाव किए हैं।