एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आज रजनीकांत की एक फिल्म आती है और फैंस दीवाने हो जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले वो बेंगलुरु ट्रांसपोर्ट सर्विस में बस कंडक्टर की नौकरी करते थे।
इस शानदार सफर में उन्होंने लंबे समय से लाखों लोगों को प्रेरित किया है। काफी समय से मीडिया में इस बात की चर्चा थी कि एक्टर लंबे काफी समय से अपनी ऑटोबायोग्राफी पर काम कर रहे हैं।