एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने एक समय पर सिनेमा पर राज किया। सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगाई, देशभर की लड़कियों की दीवाना बनाया। मगर इस बीच निजी जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही।
राजेश खन्ना ने अंजू महेंद्रू से ब्रेकअप और डिंपल कपाड़िया से शादी में तनाव के साथ-साथ असफलता का गम भी झेला। मगर उन्हें सबसे बड़ा झटका तब लगा था, जब उन्हें पता चला था कि वह अडॉप्टेड हैं। राजेश खन्ना के आखिर दिनों में उनके करीब होने का दावा करने वालींं अनीता आडवाणी (Anita Advani) ने इसका खुलासा किया है।