अनंत विजय, नोएडा। राज कपूर के बारे में कई बातें कही जाती हैं। पहली बात तो यह कि उन्हें सफेद साड़ी पहनने वाली स्त्रियां पसंद थीं, या फिर उन्हें पसंद करने वाली स्त्रियां जानबूझकर सफेद साड़ी पहनती थीं। दूसरी बात यह कि उनकी वे फिल्में जबरदस्त हिट होती थीं, जिनकी मुख्य अभिनेत्री के साथ उनके अफेयर के चर्चे होते थे।
नरगिस से लेकर पद्मिनी और वैजयंतीमाला तक का उदाहरण उनके साथ काम करने वाले लोग आज भी देते रहते हैं। उन पर लिखी गई कई पुस्तकों में भी इस तरह की बातों का प्रमुखता से उल्लेख मिलता है।