एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90s के दौर में राहुल रॉय (Rahul Roy) छा गए थे। आशिकी से उन्हें रातोंरात स्टारडम मिली और फिर उन्होंने कुछ चुनिंदा फिल्में कीं, लेकिन खास सफलता हाथ नहीं लगी। फिर 2020 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ जिसके बाद उन्हें काम मिलना ही बंद हो गया था।
अब राहुल रॉय ने एक हालिया इंटरव्यू में अपने बुरे फेज को याद किया है। उन्होंने उन लोगों को भी जवाब दिया है जो उन्हें ट्रोल करते हैं।