एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिस पल का हर किसी को इंतजार था, वो आ चुका है। नितेश तिवारी की महागाथा रामायणम् (Ramayana Part 1) का पहला पार्ट दीवाली वीक में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। जहां यश ने लंकापति रावण और रणबीर कपूर ने भगवान राम के रूप में दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी, तो वहीं इस माइथोलॉजिकल फिल्म में ऑडियंस राघव जुयाल की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं कर पाए।