Entertainment
'एक गलती हुई तो यहां मुझे...', Radhika Madan को बॉलीवुड में आउटसाइडर होने का क्यों सता रहा है डर?
एंटरटेनमेंट ब्यूरो, मुंबई। कुछ डर ऐसे होते हैं, जिन पर काबू पाया जा सकता है, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं, जो समय के साथ बढ़ते जाते हैं। पटाखा और अंग्रेजी मीडियम समेत कई फिल्में कर चुकी राधिका मदान के लिए आज भी आउटसाइडर होने क
लेखक Tanya Arora147K पढ़े गए
-1791008136117.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
एंटरटेनमेंट ब्यूरो, मुंबई। कुछ डर ऐसे होते हैं, जिन पर काबू पाया जा सकता है, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं, जो समय के साथ बढ़ते जाते हैं। पटाखा और अंग्रेजी मीडियम समेत कई फिल्में कर चुकी राधिका मदान के लिए आज भी आउटसाइडर होने का डर सबसे बड़ा है।
राधिका मदान को आउटसाइटर होने का डर
आज के दौर में कलाकारों के लिए क्या सबसे चुनौतीपूर्ण है, इस सवाल का जवाब देते हुए राधिका ने कहा, "कई लोग अभिनय को कठिन मानते हैं, लेकिन मेरे लिए वह चुनौतीपूर्ण नहीं है। अगर सही तरह की स्क्रिप्ट आपको ऑफर हो रही हैं। मेरी दिक्कत आउटसाइडर वाली है, जो उनके साथ होता है। मन में एक डर हमेशा रहता है कि मैं अपने काम के साथ कोई गड़बड़ तो नहीं कर रही हूं, क्योंकि फिर मुझे दूसरा मौका नहीं मिलेगा।"

-1795191250068.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

