एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खूबसूरत पहाड़, नीला आसमान, साफ नदी और हवा... उत्तराखंड की वादियां शहरी क्षेत्रों में रहने वालों को बहुत ही सुकून भरे लगते हैं, लेकिन असलीयत उससे अलग होती है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने की क्या चुनौतियां होती हैं, इसकी कहानी करीब से दिखाती है 'पायर' (Pyre) फिल्म।
कोई ए-लिस्ट स्टार नहीं, बड़ा बजट नहीं, बड़ा डायरेक्टर नहीं... Pyre चर्चा में है तो बस इसकी एक दिल छू लेने वाली कहानी की वजह से। 115 मिनट की इस फिल्म ने दुनियाभर में धमाल मचा दिया है। कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसकी स्क्रीनिंग हुई और साथ ही 12 इंटरेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।