एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा बंधन का खास पर्व समाप्त हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी सिनेमा जगत के फिल्मी सितारों में राखी के फेस्टिवल की धूम देखने को मिली। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन के त्योहार का जश्न अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की तरफ से मनाया गया है।
मालती ने विदेश से अपने कजिन भाई नीर (Parineeti Chopra Son) के लिए राखी है। इसकी जानकारी नीर की मां और बी टाउन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।