एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री कृति सैनन (Kriti Sanon) के राखी ऐड को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक्ट्रेस ने इसमें एक डीप नेक ब्लाउज पहना था जिसको लेकर उन्हें लोगों की आलोचना झेलनी पड़ी। हालांकि अब इस ऐड को यूट्यूब से हटा लिया गया है।
कृति ने इसके बचाव में एक पोस्ट के जरिए कहा कि पारंपरिक फैशन समय के साथ विकसित हुआ है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि महिलाओं को आज भी यह क्यों बताया जाता है कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। उन्होंने व्यक्तिगत पसंद के महत्व पर जोर दिया।