एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महेश बाबू (Mahesh Babu), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म 'वाराणसी' (Varanasi) मचअवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्माण कार्य फिलहाल जारी है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है,जिसे वाराणसी के सेट की लीक हुई तस्वीर बताया जा रहा है। लीक हुई फोटो में एक डायनासोर के साथ एक और विशालकाय जीव दिखाई दे रहा है और साथ में एक मंदिर भी हैं।