एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हॉलीवुड की बड़ूी स्टार बन चुकी हैं। बॉलीवुड में पहचान हासिल करने के बाद उन्होंने इंटरनेशनल फिल्मों में काम किया और आज के समय में 'देसी गर्ल' विदेशी फिल्मों में लीड रोल्स से सफलता का परचम लहरा रही हैं। वह एक के बाद एक हॉलीवुड फिल्में कर रही हैं, वो भी बतौर लीड।