एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से भारत वापस आई हैं। प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म वाराणसी की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
अब जाहिर है प्रियंका निक के साथ जब भारत आई हैं, तो वो फिल्म वाराणसी की शूटिंग के सिलसिले में ही आई होंगी। अब इन दिनों प्रियंका की नन्ही लाड़ली उन्हीं के गाने पर थिरक रही है।