एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चार यारों के साथ अब ओटीटी पर मस्ती दोगुनी होने वाली है। हाल ही में एक नई सीरीज की अनाउंसमेंट हुई है, जो कॉमेडी और उथल-पुथल से भरी होगी। इसमें एक्टर और यूट्यूबर पुरव झा (Purav Jha) भी मुख्य भूमिका में हैं।
यह सीरीज 'चार यार' (Chaar Yaar) है। विनय वाइकुल ने सीरीज को डायरेक्ट किया है, जबकि संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने इसे लिखा है। शुक्रवार को सीरीज का ऐलान किया गया है।