एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले की कहानी कई बार पर्दे पर दिखाई गई है, कभी इसे पुलिस की जांबाजी के चश्मे से दिखाया गया, तो कभी डॉक्टर्स के संघर्ष के जरिए। अब एक बार फिर 26/11 के दर्द को कोर्टरूम के जरिए पेश किया गया है।
18 साल पहले हुए 26/11 आतंकी हमले में अजमल कसाब (Ajmal Kasab) इकलौता आतंकी था, जिसे जिंदा पकड़ा गया था। उसे फांसी की सजा दिलाने के लिए वकील उज्ज्वल निकम (Ujjwal Nikam) ने एड़ी चोटी का दम लगा दिया था।