एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्यार का पंचनामा जैसी कल्ट रोमांटिक कॉमेडी फ्रेंचाइजी बनाने वाले निर्माता लव रंजन (Luv Ranjan) की फिल्मों को लेकर फैंस में काफी अधिक क्रेज देखने को मिलता है। खासतौर पर यूथ उनकी मूवीज को देखना पसंद करती है। अब नए जमाने की जनरेशन को एंटरटेन करने के लिए लव रंजन नई फिल्म पहला प्यार दूसरी बार लेकर आ रहे हैं।