एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भोजपुरी गानों का क्रेज हर ओर है। देसी शादी-पार्टी हो और भोजपुरी गाने न बजे, ऐसा हो नहीं सकता है। हर शादी-पार्टी में पवन सिंह (Pawan Singh) का एक गाना तो जरूर बजता है।
पवन सिंह (Pawan Singh Bhojpuri Song) का ये गाना 10 साल पहले आया था और एक दशक से यह यूट्यूब पर राज कर रहा है। यह गाना ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर है जिसे लोग अब भी DJ पर हाई स्पीड में बजाकर सुनते हैं। शादी-पार्टियों में लाउड स्पीकर पर ये गाना बजाया जाता है।