स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। हिंदी सिनेमा में चार दशक से ज्‍यादा समय से सक्रिय अभिनेता पवन मल्‍होत्रा (Pavan Malhotra) लगातार वैरायटी रोल निभा रहे हैं। वह सात अगस्‍त को रिलीज होने वाली अमित राय निर्देशित फिल्‍म 'ओह माय डॉग' (Oh My Dog) में नजर आएंगे।
इससे पहले वह अमित के साथ फिल्‍म 'रोड टू संगम' और 'ओएमजी 2' फिल्‍में भी कर चुके हैं। हालांकि, अमित के साथ शुरुआत में वह काम करने को राजी नहीं थे। तब अमित ने किसी और के जरिए उन्‍हें फोन करवाया था।