एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फ्रेंचाइजी में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर हॉलीवुड स्टार पैट्रिक स्टीवर्ट का बुधवार को लॉस एंजिल्स में 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है और उनके को-स्टार्स तथा साथियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ह्यू जैकमैन, विलियम शैटनर और कई अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर इस दिग्गज अभिनेता को याद किया और भावपूर्ण संदेश साझा किए।