एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Pr) पर एक वेब सीरीज रिलीज हुई जोकि लंबे समय से ट्रेंड कर रही है। इसका नाम है आदर्श बाल विद्यालय। यहां गांव में बच्चों की पढ़ाई और शिक्षा को मजेदार ढंग से दिखाने की कोशिश की गई है।
इससे पहले इसी परिदृश्य पर आाधारित एक और सीरिज आई थी नाम था ग्राम चिकित्सालय। हालांकि अगर इस जॉनर में हम टॉपर की बात करें तो उसमें अभी भी पंचायत सीरीज का कोई तोड़ नहीं है। इस सीरीज के 4 सीजन आ चुके हैं और 5वें का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।