एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में देखा जा रहा है कि सिनेमा जगत में टाइम लूप फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ गया है। साउथ सिनेमा की संभवम अध्यायम ओन्नु और बॉलीवुड की भूल चूक माफ जैसी मूवीज के बाद अब एक और फिल्म आ गई है, जिसकी कहानी समय के बंधन में घूमती रहती है।
बीते महीन के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का पता चल गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रोमांच और रहस्यों से भरपूर कहानी वाली वह फिल्म कौन सी है।