एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेत्री आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर एल्फा (Alpha) का नाम भी शामिल था। टाइगर और पठान जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर जासूसी फिल्म बनाने वाले यशराज फिल्म्स बैनर तले बनने वाली एल्फा को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि ये मूवी भी 2026 की बिगेस्ट हिट बन सकती है।