एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बाली में एक्सीडेंट की वजह से 'प्यार का पंचनामा' एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) काफी मुश्किल घड़ी से गुजर रही हैं। इस हादसे में एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है, जिसकी सर्जरी मुंबई के अस्पाल में होगी। एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस का अब पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्ट्रेचर पर लेटी हैं और उनकी हालत काफी गंभीर लग रही है।