एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हाल ही में एक नई फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जिसने थिएटर्स से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी धाक जमाई थी। एक्शन थ्रिलर जॉनर वाली ये मूवी ओटीटी पर आते ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है और उनकी पहली पसंद बन गई है।