एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी अब मनोरंजन का एक बड़ा अड्डा बन गया है और वह भी सिर्फ इसलिए नहीं कि यहां पुरानी फिल्में, नए शोज और थिएटर्स के बाद स्ट्रीम होने वाली फिल्में मिल जाती हैं। बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अपने ओरिजिनल कंटेंट के साथ भी दर्शकों को अनलिमिटेड कंटेंट परोस रहे हैं।
अब हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) एक ओरिजिनल फिल्म लेकर आ रहा है। जिसकी रिलीज डेट प्लेटफॉर्म ने हाल ही में अनाउंस कर दी है। 'प्यार प्रेमा कल्याणम' (Pyaar Prema Kalyanam) जल्द ही ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर होगी।