एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स-ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता के बाद, एक्टर रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) स्ट्रीमिंग पर भी दुनिया भर में बड़ी हिट साबित हुई है और इस साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्म बन गई है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर. माधवन (R Madhavan), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन, राकेश बेदी और संजय दत्त (Sanjay Dutt) जैसे कलाकार भी शामिल थे।