एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में इस समय देशभर के छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस बीच एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) ने भी अपना समर्थन दिया है।
छात्रों ने सिस्टम की कमी स्वीकार कर ली थी
मानुषी ने बताया कि 2015 में पेपर लीक होने के बाद उन्हें भी दो बार एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ा था। मानुषी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मानुषी ने बताया कि ये मुद्दा सिर्फ एग्जाम पेपर लीक या दोबारा परीक्षा देने से कहीं ज्यादा है। इसके लिए एक स्टूडेंट कई रातें बिना सोए बिताता है जिसमें त्याग और उम्मीदें भी छिपी हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि जहां एक दशक पहले छात्रों ने सिस्टम की कमियों को स्वीकार कर लिया था, वहीं अब वे सार्थक बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।