एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर मुंबई और देश के अन्य हिस्सों में छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को अब बॉलीवुड का भी भरपूर साथ मिल रहा है। जहां एक तरफ शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे दिग्गज कलाकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए, वहीं दूसरी तरफ सलमान खान और आर. माधवन जैसे अभिनेताओं ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट शेयर कर उनका समर्थन किया।