एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। साल 2016 में रिलीज हुई बायोग्राफिकल ड्रामा नीरजा (Neerja) में जिम सार्भ ने एक आतंकवादी का रोल निभाया था। इस किरदार के लिए उन्हें काफी ज्यादा तारीफ भी मिली थी।
फिल्म में उनके अपोजिट सोनम कपूर (Sonam Kapoor) नजर आई थीं। अब एक इंटरव्यू में जिम सार्भ ने बताया कि पहले ही दिन उनके साथ ट्रिप पर एक अजीब सा कांड हो गया था जिसके बाद वो काफी डर गए थे।