एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलयालम एक्टर ममूटी (Mammootty) ने 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (72nd National Films Awards) में चौथी बार 'बेस्ट एक्टर' का खिताब जीता। समारोह में अवॉर्ड रिसीव करने के दौरान उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन (Standing Ovation) मिला।
इस साल ममूटी ने चौथी बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National Film Award) अपने नाम किया है। उन्हें 2024 में आई फिल्म 'ब्रह्मयुगम' (Bramayugam) के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।