एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इस वक्त सातवें आसमान पर हैं। उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है, क्योंकि एक्टर को अपना पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National Film Award) मिल गया है।
इसी साल जुलाई में ही अनाउंसमेंट हो गई थी कि कार्तिक आर्यन इस साल बेस्ट एक्टर का खिताब पाने वाले एक्टर हैं। ममूटी के साथ उन्होंने बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता। 22 सितंबर को गुजरात में आयोजित नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह (National Film Awards 2026) गए जहां उन्होंने अपना अवॉर्ड स्वीकार किया।