विनोद अनुपम, पटना। हमारे बाद अब महफिल में अफसाने बयां होंगे, बहारें हम को ढूंढेंगी, न जाने हम कहां होंगे! फिल्म तरकीब में इंस्पेक्टर जसराज सिंह बने नाना पाटेकर ने जब यह डायलॉग बोला था, तब अंदाज अलग था। आज जब नाना पाटेकर हम सबको अलविदा कह चुके हैं तो इस संवाद की तासीर एकदम अलग है। उस अलग आवाज, अंदाज और व्यक्तित्व को याद करता आलेख...
आज हम जेन जी (Gen-Z) की बात करते हैं, एन चंद्रा की ‘अंकुश’ 1985 में जेन जी की बात करते हुए प्रतिनिधि की तौर पर दिखता था, एक लंबा, पतला, दुबला, गुस्सैल नौजवान, जिसकी आंखें बोलती थीं। उस समय के जाने-पहचाने चेहरे सत्यजीत और राजा बुंदेला के बावजूद वहां कोई याद रह गया तो वे थे नाना पाटेकर।