Entertainment
'अमीरों की शादी में वेटर...' Mushtaq Khan के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे बॉलीवुड 'स्टार्स', रजा मुराद ने लगाई लताड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाने-माने एक्टर मुश्ताक खान का 24 सितंबर को 75 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 25 सितंबर को मुंबई में हुआ, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्त और साथी कलाकार ज
लेखक Ekta Gupta66K पढ़े गए
-1790486652086.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाने-माने एक्टर मुश्ताक खान का 24 सितंबर को 75 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 25 सितंबर को मुंबई में हुआ, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्त और साथी कलाकार जैसे राजपाल यादव, रजत बेदी, अन्नू कपूर, सुभा आर्य और अन्य लोग शामिल हुए।
अब रजा मुराद (Raza Murad) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके बॉलीवुड स्टार्स को इस बात के लिए आड़े हाथों लिया है कि वे इस दिग्गज कलाकार को आखिरी श्रद्धांजलि देने नहीं आए।



