एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किताबी दुनिया, जब स्क्रीन पर आ जाए तो कहानी और भी दिलचस्प लगने लगती है। किताबों पर बनी फिल्में तो बड़े पर्दे पर काफी सफल रहीं, लेकिन इन दिनों ओटीटी पर सीरीज के जरिए भी किताबी कहानियों को पसंद किया जा रहा है।
लेटेस्ट सीरीज मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe) भी बुक पर बेस्ड सीरीज है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई महिमा मकवाना, विक्रांत मैसी और वेदिका पिंटो (Vedika Pinto) स्टारर रोमांटिक वेब सीरीज मुसाफिर कैफे को ओटीटी पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह सीरीज दिव्य प्रकाश दुबे की सेम नेम से आई नॉवेल पर बेस्ड है।