एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुकेश (Mukesh) को बॉलीवुड में अपने दर्द भरे नगमे और रुहानी आवाज के लिए जाना जाता है। इसी एक वजह के कारण उन्हें द वॉइस ऑफ सैडनेस (Voice of Sadness) भी कहा जाता था।
उनके गम और तनहाई के गीत काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुए जिनमें 'कहीं दूर जब दिन ढल जाए', 'जिंदगी ख्वाब है' और 'एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल' आदि शामिल हैं।