एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के लिए इस वक्त एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। वेटरन एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। मलूरूप से बंगाली सिनेमा से नाता रखने वालीं मिथु ने हिंदी सिनेमा में विनोद मेहरा सहित कई बड़े कलाकारों संग काम किया था।
मिथु मुखर्जी की देहांत की जानकारी ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) की तरफ से सोशल मीडिया पर दी गई है। साथ ही बंगाली फिल्म एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी ने भी एक्ट्रेस की मौत की खबर सुनकर शोक जताया है।