एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेब सीरीज के बाद फिल्म फॉर्मेट के तौर पर मिर्जापुर ने दर्शकों के दिलों का जीत लिया है। मौजूदा समय में सिनेमाघरों में मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) ऑडियंस की भरपूर मनोरंजन कर रही है और उनकी पहली पसंद बनी हुई है। कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर भौकाल टाइट रखने वाली इस मूवी की अब ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज हो गई है।