एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'माइकल जैक्सन'...संगीत की दुनिया को वो नाम जिनके गानों को पीढ़ी दर पीढ़ी सुना जाता है। अपने डांस और गानों की वजह से दुनिया के 'किंग ऑफ पॉप' कहलाने वाले माइकल ने न सिर्फ अपने गानों पर लोगों को डांस करने पर मजबूर किया, बल्कि उनके पावरफुल सॉन्ग्स ने लंबे समय से अमेरिका में चली आ रही नस्लीय भेदभाव को लगभग मिटा ही दिया।

हालांकि, मौत से पहले एक इच्छा माइकल की अधूरी ही रह गई। कुछ महीनों पहले अप्रैल में माइकल जैक्सन की बायोपिक रिलीज हुई थी, जिसने सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। अब उनकी बायोपिक 'माइकल' सिंगर के जन्मदिन के खास मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है। इस खास मौके पर पढ़ें 'किंग ऑफ पॉप' से जुड़ी कई बातें।