एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। यह कमाई के नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है। फिल्म की इस सफलता ने एक पुरानी कहानी को फिर से चर्चा में ला दिया है जब इस कहानी का सुपरहीरो यानी स्पाइडर मैन की चाह माइकल जैक्सन के मन में उठी थी और उन्होंने इसके लिए काफी मशक्कत भी की थी।
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है, लेकिन मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के ग्लोबल फेमस होने से बहुत पहले, कंपनी अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी। उसी दौरान, माइकल जैक्सन (Michael Jackson) संगीत से आगे बढ़कर हॉलीवुड में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के तरीके तलाश रहे थे।