स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। राष्‍ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और विचारों को सिनेमा में अलग अलग तरीके से परखा गया है। पर्दे पर कभी वह आजादी की लड़ाई के सबसे बड़े नायक बनकर आए, कभी एक ऐसे पिता के रूप में, जिसकी निजी जिंदगी में कई रिश्ते अनसुलझे रह गए, तो कभी उनके विचारों ने आधुनिक दौर के एक आम इंसान को अपनी जिंदगी बदलने की राह दिखाई। गांधी पर बनी फिल्मों का यह सफर उनके व्यक्तित्व के अलग-अलग रंगों को सामने लाता है।