एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) ने 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होने का आह्वान किया है। इस तबाही ने नेपाल-तिब्बत सीमा के पहाड़ी क्षेत्र को प्रभावित किया है।
मनीषा ने ग्लोबल वार्मिंग को उन कारकों में से एक बताया जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने पड़ोसी देशों से जलवायु संबंधी आपदाओं के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।