एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मंदाकिनी हिंदी सिनेमा की वह खूबसूरत अदाकारा रहीं, जो अपने जमने में सबसे ज्यादा ब्यूटीफुल और फिल्ममेकर्स की बतौर एक्ट्रेस पहली पसंद मानी जाती थीं। मंदाकिनी (Mandakini) के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म राम तेरी गंगा मैली रही, जिसमें वह अभिनेता राजीव कपूर संग नजर आई थीं।
राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili) एक लव स्टोरी ड्रामा फिल्म थी, जिसके सारे गाने अपने आप में कल्ट रहे। लेकिन एक गीत ऐसा भी रहा, जो पहाड़ों की पहचान माना जाता है। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गीत के बारे में जिक्र किया जा रहा है।